MAT Admit Card 2021: परीक्षा के एडमिट कार्ड mat.aima.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Edited By rajesh kumar,Updated: 17 Feb, 2021 02:13 PM

exam admit card released on mat aima in

MBA उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके AIMA की प्रवेश पोर्टल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल mat.aima.in पर जारी कर दिए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। MBA उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके AIMA की प्रवेश पोर्टल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल mat.aima.in पर जारी कर दिए गए हैं। 

ध्यान रहे हैं कि, उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। MAT एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, परीक्षा समय और एग्जाम के दिशा-निर्देशों सहित सभी डिटेल दी गई है। वहीं, मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि, परीक्षा AIMA द्वारा वर्ष में चार बार आयोजित की जाती है- फरवरी, मई, सितंबर और दिसंबर।उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो वे हेल्पडेस्क से 011-47673000 या mat@aima.in पर संपर्क कर सकते हैं।

MAT 2021 Admit Card Released: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!