Edited By Riya bawa,Updated: 03 Aug, 2019 12:29 PM
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी ...
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी(आईजीडीटीयू) फॉर वूमेन ऑन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। इस आयोजन में कई शिक्षा विशेषज्ञों और छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सिसोदिया ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लड़कियां जब शिक्षित और सशक्त होंगी तो पूरा देश सशक्त बनेगा। विफलता से न डरें, विफलता को अपने पैरों के नीचे रखें और अपने जीवन को सफल बनाने के लिए आगे कदम बढ़ाएं।
विफलता को इंसान अपने पैरों के नीचे रखता है। तो वह सफल होता है और जो अपने सर के उपर रखकर चलता है वह असफल होता है। सफल और असफल में यही अंदर है। कभी आप सफल होते है कभी असफल लेकिन आप आगे बढ़ते जाए तो सफलता आपकों एक दिन जरूर मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के नई कार्य संस्कृति और शैक्षणिक वातावरण के साथ नए छात्रों को परिचित करता है और विश्वविद्यालय प्रणाली में छात्र के जीवन की मजबूत नींव रखने में एक लंबा रास्ता तय करता है।