देश की सुरक्षा के लिए पहली महिला SWAT टीम तैयार, बेस्ट 36 महिलाएं बनेंगी टेरर शील्ड

Edited By pooja,Updated: 11 Aug, 2018 09:54 AM

first lady swat team ready for country s security

भारत वह देश है जहां महिलाओं की सुरक्षा और इज्जत का खास ख्याल रखा जाता है। लेकिन बात देश की सुरक्षा की हो तो महिलाएं भी खतरों से नहीं घबरातीं हैं।

नई दिल्ली: भारत वह देश है जहां महिलाओं की सुरक्षा और इज्जत का खास ख्याल रखा जाता है। लेकिन बात देश की सुरक्षा की हो तो महिलाएं भी खतरों से नहीं घबरातीं हैं। देश की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी स्पेशल टीम तैयार की है। भारत में पहली बार पुलिस फोर्स में सिर्फ महिला स्वाट (SWAT) टीम होगी। देश की रक्षा के लिए अब महिलाएं दुश्मनों से लोहा लेंगी। दिल्ली पुलिस को बहुत जल्द ही ऑल वुमन स्वाट टीम मिलने वाली है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस स्पेशल महिला कमांडो टीम को दिल्ली की सुरक्षा में तैनात करेंगे। 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद भारत में स्वाट टीम की जरूरत महसूस पड़ रही थी। जिसके चलते दिल्ली पुलिस को यह बड़ा काम सौंपा गया।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने फैसला किया है कि देश-विदेश के बड़े स्तर पर स्पेशलिय्ट्स लोगों ने चुना है। लगभग 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद इस फोर्स को तैयार किया गया। वैसे आम तौर पर पुरूष कमांडो 12 महीने की ट्रेनिंग करते हैं, वहीं महिला स्वाट टीम को 15 महीने की ट्रेनिंग दी गई है। इनमें तीन महीने की ट्रेनिंग स्वैट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है। कम्यूनिकेशन में दिक्कत ने हो इसके लिए टीम में एक इंस्ट्रक्टर भी रखा गया है।  

खास बात ये है कि इस टीम को इजरायली कर्व मागा की ट्रेनिंग दी गई है, साथ ही एमपी5 सबमशीन गन और जीलॉक 21 पिस्टल की एक्सपर्ट ट्रेनिंग भी दी गई है।हथियारों से लैस इन महिलाओं को एमपी 5 सबमीशन गन, ऐके-47 राइफल, जीलॉक 26 पिस्टल को उपयोगा सरलता से कर सकती हैं। इनको दी गई ट्रेनिंग इन्हें औरों से अलग बनाती है। इन्हें ग्रेनेड किट, वायरलेस सेट, 20 मीटर नाइलॉन रस्सी , बुलेटप्रूफ जैकेट, बुलेटप्रूफ हेल्मेट, कटर, पेंसिल टॉर्च और कमांडो डैगर भी दिया गया है। इन्हें स्पेशल नी और ऐल्बो पैड भी दिया गया है।

15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी जब लाल किले पर जनता को संबोधित कर रहे होंगे तो स्वाट महिला की टीम पर उनकी सुरक्षा का जिम्मा होगा। इस टीम में 13 महिला कॉन्स्टेबल असम की रहने वाली हैं। अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और मणिपुर से 5-5 सदस्य हैं। वहीं 4 मेघालय से, 2 नागालैंड से, मिजोरम और त्रिपुरा से 1-1 सदस्य हैं। 

महिला स्वाट टीम की खास बात यह है कि टीम में शामिल 36 महिला कॉन्स्टेबल नॉर्थ ईस्ट से हैं। महिला कमांडो की टीम को सेंट्रल और साउथ दिल्ली की लोकेशन पर तैनात किया जाएगा। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार महिला फिदायीन राजधानी पर हमले की तैयारी कर रही हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!