Forest Guard Bharti : हिमाचल प्रदेश में फारेस्ट गार्ड की भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

Edited By rajesh kumar,Updated: 16 Feb, 2021 03:44 PM

forest guard recruited forest corporation department himachal pradesh

सरकार वन विभाग में भी वनरक्षकों के 100 से अधिक पदों को भरा जाएगा। निगम और विभाग दोनों में यह प्रक्रिया एक साथ शुरू होगी। फिलहाल वन रक्षकों के 200 से अधिक पद खाली हैं। इस वक्त करीब 2500 पदों पर वनरक्षक सेवाएं दे रहे हैं।

एजुकेशन डेस्क: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम में पहली बार 75 वनरक्षकों की सीधी भर्ती होगी। सरकार की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। खास बात, भर्ती निगम नहीं वन विभाग करेगा। अभी तक निगम में या तो विभाग से वनरक्षक तैनात होते हैं या फिर निचले कर्मियों को पदोन्नति देकर वनरक्षक बनाया जाता है।

वन विभाग में भी होगी भर्ती
वहीं, सरकार वन विभाग में भी वनरक्षकों के 100 से अधिक पदों को भरा जाएगा। निगम और विभाग दोनों में यह प्रक्रिया एक साथ शुरू होगी। फिलहाल वन रक्षकों के 200 से अधिक पद खाली हैं। इस वक्त करीब 2500 पदों पर वनरक्षक सेवाएं दे रहे हैं। 

जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया
वनरक्षक बनने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है। सबसे पहले उम्मीदवार को ग्राउंड टेस्ट क्वालिफाई करना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होती है। इसमें पास अभ्यर्थियों का मैरिट के आधार पर चयन होगा।

वन विभाग के जरिए होगा भर्ती
प्रबंध निदेशक वन निगम अजय श्रीवास्तव ने बताया कि वन निगम में 75 पद वनरक्षकों के सृजित किए गए हैं। पहले निगम में सीधी भर्ती नहीं होती थी। ऐसा पहली बार हुआ है। भर्ती वन विभाग के माध्यम से होगी। उपाध्यक्ष वन निगम सूरत नेगी का कहना है भर्ती में युवतियां भी हिस्सा ले सकेंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!