हिमाचल प्रदेश में रखी गई सेंट्रल यूनिवर्सिटी की नींव,जावेड़कर ने रखी आधारशिला

Edited By Sonia Goswami,Updated: 23 Feb, 2019 08:31 AM

foundation stone laid for central university of himachal pradesh

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर तथा हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिले के देहरा में हिमाचल प्रदेश के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। प्रकाश जावेड़कर ने इस अवसर पर कहा कि इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए...

एजुकेशन डेस्कः केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर तथा हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिले के देहरा में हिमाचल प्रदेश के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। प्रकाश जावेड़कर ने इस अवसर पर कहा कि इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए वन स्वीकृति उस समय दी गई थी जब वह केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री थे। 
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होने के अतिरिक्त क्षेत्र के युवाओं को गुणात्मक उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विश्वविद्यालय परिसर का कार्य शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए अनेक राष्ट्रीय संस्थान स्वीकृत किए है। उन्होंने कहा कि ऊना के लिए आई.आई.आई. टी तथा मण्डी के लिए आई.आई.आई.टी स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि मण्डी जिला के लिए कलस्टर विश्वविद्यालय भी स्वीकृत किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश के लिए अनेक केन्द्रीय विद्यालय भी स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश के लगभग 9 लाख स्कूलों को चरणवद्ध तरीके से डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवाने के लिए वचनवद्ध है।

 PunjabKesari
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दो विभिन्न स्थानों पर दो परिसर होंगे। उन्होंने कहा कि पहला परिसर धर्मशाला के निकट जदरंगल में जो 750 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा। दूसरा परिसर देहरा में 287 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों परिसरों के निर्माण पर 1300 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी और इनका निर्माण कार्य अगले तीन वर्षों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परिसर का लगभग 1 हजार हेक्टेयर तक विस्तार होगा जो कि क्षेत्र का बहुत बड़ा विश्वविद्यालय होगा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!