Edited By pooja,Updated: 03 Sep, 2018 11:09 AM
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक विरासत से जोडऩे के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपने
नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक विरासत से जोडऩे के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपने-अपने शहर के हेरिटेज और ऐतिहासिक स्मारकों की ब्रांडिंग कर सकेंगे। हाल ही में सीबीएसई ने इस पोर्टल की शुरुआत की है। जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए एक कॉर्नर बनाया गया है।
स्टूडेंट्स इस कॉर्नर की मदद से न केवल हेरिटेज एजुकेशन को समझ सकेंगे, बल्कि उन्हें हेरिटेज के बारे में लिखने का भी मौका मिलेगा। साथ ही वह हेरिटेज पर डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट मूवी भी पोर्टल पर अपलोड कर पाएंगे।