Edited By pooja,Updated: 04 Oct, 2018 10:25 AM
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के चेयरमैन अनिल डी सहस्रबुद्धे ने कहा कि देश के सभी उच्च शिक्षा संस्थान साल 2022 तक आधिकारिक मान्यता हासिल करें।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के चेयरमैन अनिल डी सहस्रबुद्धे ने कहा कि देश के सभी उच्च शिक्षा संस्थान साल 2022 तक आधिकारिक मान्यता हासिल करें।
उन्होंने कहा कि संस्थान की वेबसाइट पर मान्यता की स्थिति के बारे में जानकारी देना भी अनिवार्य है। आधिकारिक मान्यता देने वाली दो एजेंसियों में राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश के केवल 15 फीसदी उच्च शिक्षण संस्थानों ने ही इनसे मान्यता ली हुई है। उन्होंने आगे कहा कि सभी प्रौद्योगिकी और उच्च शिक्षण संस्थान आपस में स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए 2022 तक मान्यता हासिल करें। इससे देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। इसकी प्रक्रिया 2018 से शुरू कर दी गई है।