Himachal Board Result 2018:  तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर

Edited By bharti,Updated: 24 Apr, 2018 04:25 PM

himachal board result 2018 girls topper in the three streams

हिमाचल प्रदेश बोर्ड दुारा आज दोपहर में घोषित किए गए  रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड दुारा आज दोपहर में घोषित किए गए  रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने लड़को को पीछे छोड़ते हुए फिर से टॉप किया है। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में  तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने ही टॉप किया है।  

आर्ट्स 
आर्टस स्ट्रीम में हमीरपुर की अक्षमा ठाकुर ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर चंबा की गरिमा महाजन (95.4) रही हैं।  तीसरे स्थार पर भी चंबा के केवल सिंह ने 94.6 अंक हासिल किए है। आर्ट्स में टॉप टेन में कुल 17 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। इनमें से 12 लड़कियां पांच लड़के शामिल हैं।

कॉमर्स 
कॉमर्स में सिरमौर की सेजल अरोड़ा ने 96.6% अंकों के साथ बाजी मारी है। वहीं, 96.2% अंकों के साथ नाहन की प्राची चौहान दूसरे स्थान पर रहीं हैं। नाहन से सक्षम लोहिया (95.4%) तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

साइंस 
साइंस विषय के शीर्ष दस स्थानों में कुल 39 बच्चे शामिल हुए हैं. इनसे 17 लड़कियां और 22 लड़के शामिल हैं। साइंस में दो छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम में हमीरपुर के गगैरि निवासी साहिल कतना 490 अंक यानी 98 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे हैं। वहीं, मंडी के विक्रांत रेवल ने भी 490 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  इसके अलावा, हमीरपुर की समृद्धि सहगल ने 500 में से 489 अंक हासिल कर 97.8 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। कांगड़ा के प्रांजल राणा ने भी 489 यानी 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे हैं। कांगड़ा के नौरा निवासी एम अखिल राणा ने 487 अंकों के साथ 97.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!