भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा बनी हिंदी

Edited By pooja,Updated: 28 Jun, 2018 11:20 AM

hindi is the most spoken language in india

भारत में  सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। ध्यान देने वाली बात हो कि 2011 में हिंदी बोलने वाले लोगों में इजाफा हुआ है। 2001 में 41.03 फीसदी लोगों ने

नई दिल्ली: भारत में  सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। ध्यान देने वाली बात हो कि 2011 में हिंदी बोलने वाले लोगों में इजाफा हुआ है। 2001 में 41.03 फीसदी लोगों ने हिंदी को मातृभाषा बताया था जबकि 2011 में इसकी संख्या बढ़कर 43.63% हो गई है। वहीं दूसरे स्थान पर बांग्ला भाषा बरकरार है, उसके बाद मराठी का नंबर है।

इससे पहले तीसरे स्थान पर तेलुगू थी, लेकिन अब उसकी जगह मराठी ने ली है। 22 सूचीबद्ध भाषाओं में संस्कृत सबसे कम बोली जाने वाली भाषा है। संस्कृत की स्थिति ये है कि सिर्फ 24,821 लोगों ने संस्कृत को अपनी मातृभाषा बताया है। जिसकी संख्या संस्कृत बोडो, मणिपुरी, कोंकणी और डोगरी भाषओं से भी नीचे है।

2011 जनगणना के आंकड़े के अनुसार गैर सूचीबद्ध भाषाओं में अंग्रेजी को करीब 2.6 लाख लोगों ने मातृभाषा बताया। अंग्रेजी को पहली भाषा बताने वाले लोगों में सबसे ज्यादा 1.06 लाख लोग महाराष्ट्र से हैं। तमिलनाडु इस मामले में दूसरे स्थान पर और कर्नाटक तीसरे स्थान पर है।

वहीं राजस्थान में बोली जाने वाली भिली/भिलौड़ी भाषा 1.04 करोड़ की संख्या के साथ गैर-सूचीबद्ध भाषाओं में पहले नंबर पर है। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली गोंडी भाषा बोलने वालों की संख्या 29 लाख है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!