प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने से पहले 14 जुलाई के इतिहास से जुड़ी खास बातें करें याद

Edited By Sonia Goswami,Updated: 14 Jul, 2018 01:34 PM

history of 14 july

साल के सातवें महीने का 14वां दिन इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। इसी दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया और मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची थी।  14 जुलाई...

नई दिल्ली : साल के सातवें महीने का 14वां दिन इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। इसी दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया और मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची थी।  14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से अपने देश वापस लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था।  ये सेनाएं ऑपरेशन हैवेन का हिस्सा थीं जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुर्नस्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थीं।  14 जुलाई के नाम पर दर्ज देश दुनिया की चंद और घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:      
     
1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने। 
1636 मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया। 
1789 :फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। कान्ति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया। 
1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन। 
1861 : कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई। 
1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया। 
1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू। 
1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की। 1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण। 
1965 : मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं। 1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत। 
1969 : अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया। 
1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण कियां 1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त। 
1991: इराक से ब्रितानी फ़ौज की वापसी। 
1996 : अमरीका ने पाकिस्तान को ब्राऊन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किए। 
2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। 
2014 : इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया। 
2015 : नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!