आज का इतिहास,जानें क्या हुआ था 23 फरवरी को खास

Edited By Sonia Goswami,Updated: 22 Feb, 2019 09:07 AM

history of the day

भारत एवं विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

एजुकेशन डेस्कः  भारत एवं विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 
1468 - छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले जोहानेस गुटेनबर्ग का निधन। 
1768 - कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।  
1799 - मिस्र पर फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ्रांसीसी सेना ने आक्रमण शुरू किया। 
1871 - इंग्लैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। 
इसका मुख्य कारण फ्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।  
1886 - अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने एल्युमिनियम की खोज की। 
1940 - रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया। 
1947 - दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई। 
1952 - भारत में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया। 
1958 - अर्जेंटीना के महान फॉर्मूला वन चालक खुआन मैनुएल फांगियो का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। 
1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 
1967 - अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरू किया। 
1969 - अभिनेत्री मधुबाला का निधन। 
1970 - गुयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 2003 - कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेका शतक लगाकर 1983 में कपिल देव के रिकार्ड को तोड़ा। 
2007 - पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण किया। 
2010 - भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई। 
2014 - रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!