Edited By pooja,Updated: 25 Dec, 2018 02:59 PM
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (HSSC) आज महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और भारतीय रिजर्व बटालियन (हरियाणा राज्य) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
नई दिल्ली: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (HSSC) आज महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और भारतीय रिजर्व बटालियन (हरियाणा राज्य) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड (HSSC Admit Card 2018) आज शाम 6 बजे की तरफ जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (HSSC Constable Admit Card) ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और भारतीय रिजर्व बटालियन (हरियाणा राज्य) की परीक्षा (HSSC Exam) 30 दिसंबर 2018 को होगी।
महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 1147 पदों पर भर्ती होगी, जबकि भारतीय रिजर्व बटालियन (हरियाणा राज्य) के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा 80 अंकों की होगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे। इस परीक्षा का पूरा करने के लिए आपको 90 मिनट का समय दिया जाएगा। आपको बता दें कि पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 5000 पदों पर भर्ती परीक्षा 23 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी।
HSSC Constable Admit Card ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
1: ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
2: Click here for Advt. 3/2018 के लिंक पर क्लिक करें।
3: अपना लॉग इन आईडी और पॉसवर्ड डालकर लॉग इन करें।
4: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5: आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही आप एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।