ICAI CA Final, CPT Results 2018: जालंधर के 30 युवा बने चार्टर्ड अकाऊंटैंट

Edited By Sonia Goswami,Updated: 21 Jul, 2018 11:11 AM

icai ca final cpt results 2018

दि इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया’ (आई.सी.ए.आई.) द्वारा मई और जून 2018 में लिए गई सी.ए. फाइनल, सी.ए. फाऊंडेशन और सी.पी.टी. परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हुआ जिसमें जालंधर भर से एग्जाम देने वाले स्टूडैंट्स में से 20 के लगभग स्टूडैंट्स को...

जालंधर (विनीत): ‘दि इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया’ (आई.सी.ए.आई.) द्वारा मई और जून 2018 में लिए गई सी.ए. फाइनल, सी.ए. फाऊंडेशन और सी.पी.टी. परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हुआ जिसमें जालंधर भर से एग्जाम देने वाले स्टूडैंट्स में से 20 के लगभग स्टूडैंट्स को सफलता प्राप्त हुई है। जैसे ही शाम को रिजल्ट घोषित हुआ, तब से ही सी.ए. बने युवाओं के घर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। खुशी के आंसू स्टूडैंट्स के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहे थे। 
स्टूडैंट्स के पेरैंट्स, ग्रैंड पेरैंट्स और गाइड्स ने भी उनका मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। 

PunjabKesari
आतिश धीर अपने पिता राजेश धीर, माता बिंदू धीर, भाई विकास धीर और भाभी स्वाति धीर के साथ। आतिश ने सी.ए. आर.एस. कालड़ा से सी.ए. की ट्रेनिंग हासिल की थी तथा आतिश अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरैंट्स को देता है।


सी.ए. सावन सेठी पिता एडवोकेट गुलशन सेठी, माता कृतिका सेठी, दादी कमलेश सेठी व बहन अंशिका सेठी के साथ। सी.ए. जसवीर वालिया से सी.ए. की ट्रेनिंग 
हासिल की थी।

23 वर्ष की आयु में ही सी.ए. बनने वाले आयुष धीर अपने बिजनेसमैन पिता पुनीत धीर और बिजनैस वूमैन माता राधिका धीर के साथ विक्ट्री साइन बनाए हुए। आयुष ने सी.ए. की ट्रेनिंग सी.ए. संजीव पॉल अग्रवाल से पाई।

अंकिता महाजन का मुंह मीठा करवाती माता पूनम महाजन, पिता राजीव कुमार महाजन और भाई असीम महाजन। सी.ए. अजय दूबे से ट्रेनिंग पाने वाली अंकिता ने अपनी  सफलता का श्रेय अपने पेरैंट्स को दिया।

पापा जगदीश कुमार, जीजा हरीश विग, बहन पूजा विग, नन्हें उमांश और माहिका के साथ सी.ए. सरिता अरोड़ा। सी.ए. सुनील कस्तूरिया से ट्रेनिंग पाने वाली सरिता ने  चौथे अटैम्पट में सी.ए. बनने में सफलता पाई।

पिता गुरविन्द्र सिंह और माता जसवंत कौर के साथ विजयी चिन्ह बनाए हुए सी.ए. कर्मजोत अरोड़ा। सी.ए. भूपिन्द्र सिंह सलूजा से ट्रेनिंग पाने वाली कर्मजोत स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की छात्रा है तथा उसने 12वीं की परीक्षा में स्कूल में 
दूसरा स्थान पाया था।

PunjabKesari
इंद्रजीत कौर अपने पिता दविन्द्र सिंह और माता हरजीत कौर के साथ विक्ट्री साइन बनाए हुए। इंद्रजीत ने सी.ए. की तैयारी दास एंड कंपनी के सी.ए. जे.आर. गुप्ता और सी.ए. नीरू से प्राप्त की थी और पहले ही अटैम्पट में एग्जाम क्लीयर 
करके सफलता पाई।


सी.ए. समृद्ध सेठी पिता देवराज सेठी व माता निर्मल सेठी के साथ विक्ट्री साइन बनाए हुए। उल्लेखनीय है कि समृद्ध ए.पी.जे. स्कूल का होनहार छात्र होने के साथ-साथ सिटी टॉपर भी रहा है। उसने अपनी सी.ए. की ट्रेनिंग सी.ए. आर.एस. कालड़ा  से प्राप्त की थी।

सी.ए. वरुण गोयल अपने दादा रला राम गोयल, पिता शिव गोयल (बिजनैसमैन), माता कुसुम गोयल, भाई तरुण गोयल, अंकल पवन शर्मा, आंटी नीलम शर्मा के साथ विजयी चिन्ह बनाए हुए। वरुण ने सी.ए. नितिन 
गांधी से सी.ए. की ट्रेनिंग पाई थी।

सी.ए. रितिक कालड़ा अपनी माता वीना कालड़ा के साथ प्रसन्नचित्त अंदाज में। सी.ए. राजीव कुमार से आर्टीकलशिप क्लीयर करने वाले रितिक का ग्रुप-2 वर्ष  2017 में ही क्लीयर था।

PunjabKesari

सी.ए. योगिता गौड़ पिता विशाल कुमार (रिजनल अकाऊंट्स मैनेजर, एक्साइड) और माता प्रभा के साथ विजयी चिन्ह बनाए हुए। एस.डी. कालेज की टॉपर रही योगिता ने सी.ए. साहिल  रस्तोगी से अपनी आॢटकलशिप की ट्रेनिंग पाई। 

सी.ए. लवलेश मेहता का मुंह मीठा करवाती माता कुसुम लता, पिता प्रदीप मेहता, भाई राजन मेहता और बुआ रुचि बाहरी। गांव फराला (नवांशहर) में रहने वाले लवलेश ने सी.ए. की ट्रेनिंग सी.ए. राहुल मनचंदा से हासिल की।

सी.ए. सुशांत बसरा अपने पिता जीवन कुमार (रिटा. सीनियर टैक्नीशियन, दूरदर्शन केन्द्र), माता नीलम रानी और भाई एडवोकेट मधुर बसरा के साथ। सी.ए. कृष्ण कुमार सरीन से ट्रेनिंग पाने वाले  सुशांत ने पेपर-1 वर्ष 2017 में ही क्लीयर कर लिया था। 

सी.ए. आशीष अग्रवाल का मुंह मीठा करवाती माता अनीता रानी, साथ में दादी जनक रानी और पिता सतपाल अग्रवाल (बिजनैसमैन) भी हैं। आशीष ने सी.ए. शिव गौरव से 
अॢटकलशिप क्लीयर की।

सी.ए. कृतिका कत्याल ने सी.ए. प्रदीप खन्ना से ट्रेनिंग लेकर सफलता पाई। बेटी की इस सफलता पर पापा राकेश कत्याल और मम्मी रेनू कत्याल ने कृतिका को शुभकामनाएं दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!