IIT दिल्ली के प्रोफेसर ने बनाया N-safe मास्क, जानिए क्या है इसकी खासियत

Edited By Riya bawa,Updated: 07 May, 2020 10:58 AM

iit delhi alumnus professor develop reusable anti microbial mask

कोरोना महामारी के चलते सब लोगों का मास्क पहनना जरूरी है। आजकल मास्क की बिक्री बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते एक पूर्व छात्र और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली की एक ...

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते सब लोगों का मास्क पहनना जरूरी है। आजकल मास्क की बिक्री बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते एक पूर्व छात्र और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली की एक संकाय सदस्य ने संयुक्त रूप से एक एंटी-माइक्रोबियल और वॉशेबल फेस मास्क बनाया है। 

क्या है खास 
'N-Safe' नाम से इस नये मास्क के एक पैक की कीमत 299 रुपये रखी गई है जिसमें कि दो मास्क होंगे। वहीं चार के पैक के लिए 589 रुपये चुकाने होंगे। 
इस मास्क को 50 वॉश तक बार-बार उपयोग किया जा सकता है। 

IIT Delhi startup launches reusable mask for Covid-19 protection ...

-संस्थान ने दावा किया है कि N-Safe मास्क एक ट्रिपल लेयर वाला उत्पाद है,इसमें आराम के लिए आंतरिक हाइड्रोफिलिक परत, फिर एक मध्य परत जिसमें रोगाणुरोधी गतिविधि होती है और सबसे ऊपरी परत पानी और तेल रोधी होती है। 

-इस N-Safe मास्क के बारे में संस्थान का दावा है कि इसमें 99.2 प्रतिशत बैक्टीरिया को रोकने की क्षमता है। ये उच्च मानकों के साथ श्वसन और संक्रमण को रोकने में मदद करता है। 

-N-Safe मास्क तीन अलग-अलग मेकेनिज्म के जरिये पहनने वाले के लिए सुरक्षि‍त है, इसमें यांत्रिक निस्पंदन, रोगाणुरोधी परिशोधन और एरोसोल बूंदों का प्रतिकर्षण ये तीन मेकेनिज्म एक साथ काम करते हैं। 

ये है शामिल 
मास्क बनाने में IIT दिल्ली की पुरातन छात्र (एलुमनी) और नैनोसेफ सॉल्यूशंस की संस्थापक व सीईओ डॉ अनसूया रॉय और टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग विभाग, IIT- दिल्ली की निदेशक व स्टार्टअप की संस्थापक प्रो मंगला जोशी की मुख्य भूमिका है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!