भारत में हिंदी के ट्वीट करना हो रहा है काफी लोकप्रिय

Edited By pooja,Updated: 21 Sep, 2018 10:26 AM

india is going to tweet hindi very popular

भारत में हिन्दी के ट्वीट लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं। यह बात एक अमेरिका में किए गए अध्ययन में सामने आई है। अध्ययनकर्ताओं में एक भारतीय भी है।

वाशिंगटन:  भारत में हिन्दी के ट्वीट लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं। यह बात एक अमेरिका में किए गए अध्ययन में सामने आई है। अध्ययनकर्ताओं में एक भारतीय भी है। मिशिगन विश्वविद्यालय के लिका बोजार्थ और जॉयोजीत पाल द्वारा किए गए अध्ययन में बताया गया कि 2014 में भारत में सोशल मीडिया का परिदृश्य विकसित हुआ जब अंग्रेजी बोलने वाली शहरी आबादी ही ट्विटर पर ज्यादातर  ट्वीट करती थी।   

अध्ययन में इस बात का पता चला है कि अंग्रेजी की तुलना में भारत में हिन्दी में किए जाने वाले  ट्वीट अधिक पसंद और शेयर किए जाते हैं।  इस बदलाव का एक अहम संकेतक यह है कि पिछले साल भारतीय राजनीतिज्ञों के सबसे ज्यादा री- ट्वीट किये गए 15 में से 11  ट्वीट हिंदी में थे।      

अध्ययन के प्रमुख लेखक और विवि के स्कूल ऑफ इन्फारमेशन के सहायक प्रोफेसर पाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद सोशल मीडिया में यह अहम परिवर्तन देखने को मिला है क्योंकि इसके बाद अन्य पार्टियों  को सोशल मीडिया की भूमिका की अहमियत पता चला है।       

विवि ने कहा कि आनलाइन फालोइंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं लेकिन जनवरी से अप्रैल 2018 के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट  के औसत ने दूसरे भारतीय राजनेताओं को पीछे छोड़ा है।       

शोध के अनुसार 2016 के उत्तरार्ध में भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ क्षेत्रीय पार्टियों के हिन्दी में किए गए  ट्वीट को बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है जबकि हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय पार्टियों के  ट्वीट को उतनी बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!