35 बार असफल होने के बाद अब क्लियर हुआ UPSC Exam, जानें विजय वर्धन की पूरी कहानी

Edited By Riya bawa,Updated: 26 Jul, 2019 05:11 PM

ips success story of vijay vardhan

जिंदगी में हर किसी को कभी न कभी रिजेक्शन...

नई दिल्ली: जिंदगी में हर किसी को कभी न कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। लेकिन यह सच ही है कि किसी को भी जिंदगी में रिजेक्ट होना पसंद नहीं है। कई बार लोगों को जिदंगी में बहुत बार रिजेक्ट कर दिया जाता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसी सक्सेस स्टोरीज की कोई कमी नहीं है, जहां कोई शख्स असफल हुआ हो लेकिन नई शुरुआत के बाद उसने अपना लक्ष्य पाया है।

Image result for UPSC EXAM

एक ऐसी ही कहानी है हरियाणा (हिसार) के विजय वर्धन की। विजय को सरकारी नौकरियों के 35 एग्जाम्स में असफलता मिली। लेकिन उसने कभी असफल होने के बाद अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी, आखिकार उन्होंने अब 35 बार असफल होने के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस का एग्जाम 104वीं रैंक के साथ क्लियर किया।

बता दें कि यूपीएससी का एग्जाम भी कुल 5 अटेंप्ट में क्लियर किया। इसके अलावा सरकारी नौकरियों के लिए 30 पेपर और दिए, जिनमें वे असफल रहे। विजय ने साल 2013 में हिसार से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के बाद वे दिल्ली आए।

कामयाब होने के लिए लगे छह साल
विजय के दिल्ली आने का मकसद यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी करना ही था, जिसमें कामयाब होने में उन्हें छह साल लगे। इन सालों में विजय ने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी के साथ-साथ 30 सरकारी नौकरियों के एग्जाम्स भी दिए, उन सभी में वे असफल रहे।

PunjabKesari

इन परीक्षाओं में रहे असफल 
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के अलावा विजय ने ग्रेड A और ग्रेड B सरकारी नौकरियों के लिए भी एग्जाम्स दिए, जिसमें UP PCS, हरियाणा PCS, पंजाब PCS, SSC CGL, LIC, NABARD, ISRO, हरियाणा एक्साइस इंस्पेक्टर, RRB NTPC, RBI ग्रेड B जैसे एग्जाम्स शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!