कैसा था जेईई एडवांस का पहला पेपर, पढ़ें पूरा एनालिसिस

Edited By pooja,Updated: 20 May, 2018 05:02 PM

jee advance s first paper

आज जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया गया। बताया जा रहा कि पेपर आसान नहीं था। पेपर में 54 सवाल पूछे गए थे। इस पेपर में फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित

कानपूर: आज जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया गया। बताया जा रहा कि पेपर आसान नहीं था। पेपर में 54 सवाल पूछे गए थे। इस पेपर में फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित के सवाल पूछे गए थे और इसमें तीन सेक्शन थे। बता दें इसमें दो सेक्शन 24-24 अंक और एक सेक्शन 12 अंक का है।

मीडिया रिर्पोट के अनुसार फिजिक्स का पेपर मुश्किल था, जबकि इसकी तुलना में कैमेस्ट्री और गणित के सेक्शन आसान थे। बता दें कि जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई की ओर से किया जाता है, जबकि जेईई एडवांस अलग-अलग आईआईटी द्वारा किया जाता है। 


अभी तक कोई भी गलती की खबर नहीं आई है और अभी पूरे पेपर का एनलासिस नहीं किया गया है। इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा में कुल 1 लाख 64 हजार स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। पेपर-1 की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक थी। वहीं, पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक तक है। बता दें कि मेंस में इस बार करीब 2.3 लाख स्टूडेंट्स पास हुए थे और जिनमें से 30 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!