Edited By bharti,Updated: 10 Jun, 2018 12:33 PM
देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ली गई जेईई एंडवास परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आईआईटी कानपुर ...
नई दिल्ली : देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ली गई जेईई एंडवास परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आईआईटी कानपुर की ओर से जारी किए गए नतीजों में पंचकूला रीजन के प्रणव गोयल ने 360 में से 337 अंक लेकर देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं लड़कियों में मीनल परख ने 318 अंक लेकर पहला और देश भर में छठा रैंक हासिल किया है। इस बार 18,138 स्टूडेंट्स ने क्वालिफाय्ड किया। क्वालिफाय करने वाले कैंडिडेट्स अब 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 आईआईआईटी और 23 जीएफटीआई में एडमिशनल ले सकेंगे। इस बार पहली बार जेईई एडंवास की परीक्षा का आयोजन अॉनलाइन मोड में किया गया था।
गर्ल्स के लिए 14% का रिजर्वेशन
आईआईटीज और एनआईटीज में गर्ल्स रेशो बढ़ाने के लिए टोटल 14 परसेंट सीट का रिजर्वेशन रखा गया।
रिजर्वेशन के तहत आईआईटी और एनआईटीज की हर ब्रांच में हर कैटेगरी की 14 परसेंट सीट्स गर्ल्स के लिए होंगी। यानी सीएस, इलेक्ट्रिकल्स सहित अलग-अलग ब्रांचेज में ओबीसी, एसटी और एससी की की अलग-अलग 14 परसेंट रिजर्वेशन दिया जाएगा।
अभी तक आईआईटी में छात्राएं सिर्फ 8 परसेंट और एनआईटीज में 18 परसेंट है। अगर विदेशों से तुलना करें तो ये परसेंटेज बहुत ही कम है क्योंकि फॉरेन में 49 परसेंट तक गर्ल्स टेक्नीकल इंस्टीट्यूट में पढ़ रही है।
इस बार इंटीजर सवालों में हुआ था बदलाव
पहली बार पेपर में मल्टीपल चॉइसेस क्वेश्चन में तीन करेक्ट ऑप्शन दिए गए। तीनों को सही करने पर चार मार्क्स मिलेंगे और एक भी गलत आंसर होने पर दो मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग है।
ऐसे 6 सवाल थे जिनके करेक्ट आंसर ऑप्शन एक से ज्यादा थे। इन सवालों की 4 पार्शल मार्किंग रखी गई।
पहली बार इंटीजर बेस्ड क्वेश्चंस में जवाब डेसिमल के बाद दो प्लेसेज तक के मांगे गए। इस तरह के कुल 16 सवाल पूछे गए। जो स्टूडेंट्स को राउंड ऑफ में भरने थे, इससे स्टूडेंट्स काफी कंफ्यूज हुए। अब तक जेईई एडवांस्ड में सिंगल डिजिट इंटीजर के सवाल होते थे।
जेईई मेन के टॉपर सूरज कृष्णा की ऑल इंडिया में 49वीं रैंक
जेईई मेन में 360 में से 350 मार्क्स लाकर विजयवाड़ा के सूरज कृष्णा ने टॉप किया था।
वहीं जेईई एडवांस्ड में सूरज ने ऑल इंडिया में 49वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 360 में से 285 नंबर मिले हैं। जेईई मेन में 9वीं रैंक हासिल करने वाले सिमरप्रीत सिंह सलूजा ने एडवांस्ड में 279 मार्क्स हासिल कर ऑल इंडिया में 75वीं रैंक हासिल की है।
जेईई एडवांस्ड के लिए 2 लाख 31 हजार 24 कैंडिडेट्स ने क्वालीफाई किया था, इनमें से 1 लाख 55 हजार 158 ने जेईई एडवांस्ड के दोनों पेपर दिए थे।
इनमें से 18 हजार 138 कैंडिडेट्स ने जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई किया है। जिनमें से 16 हजार 62 लड़के और 2 हजार 73 लड़कियां शामिल हैं।
इस साल का रिजल्ट 11.7% रिजल्ट रहा।
इस साल 11 हजार 279 सीट हैं, जिसमें से अलग से 800 सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व हैं।
ऑल इंडिया में नंबर-1 रहने वाले प्रणव गोयल ने जेईई मेंस में चौथी रैंक हासिल की थी। एडवांस्ड में उन्हें 360 में से 337 नंबर मिले।