Edited By pooja,Updated: 11 Jun, 2018 03:10 PM
जेईई (अडवांस्ड) का रिजल्ट सुबह रविवार को जारी किया गया। इस साल आईआईटी क्वॉलिफाई करने वाले छात्रों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पिछले साल जहां 50,455 छात्रों ने जेईई
मुंबई: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट सुबह रविवार को जारी किया गया। इस साल आईआईटी क्वॉलिफाई करने वाले छात्रों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पिछले साल जहां 50,455 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड क्वॉलिफाई किया था, वहीं इस साल 18,138 छात्रों ने किया है। इसका मतलब यह है कि क्वॉलिफाई करने वाले छात्रों की संख्या में 64 फीसदी की गिरावट आई है। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या देश के तकनीकी संस्थानों की सभी सीटें भर पाएंगी। ध्यान देने वाली बात है कि इस साल क्वॉलिफाई करने वाली लड़कियों की संख्या में भी गिरावट आई है। पिछले साल 7,137 यानी 14 फीसदी जबकि इस साल 2,076 (12) फीसदी लड़कियों ने क्वॉलिफाई किया है।
हरियाणा के पंचकुला जिले के प्रणव गोयल ने 360 में से 337 अंक लाकर हरियाणा जेईई-एडवांस्ड टॉप किया है। टॉप 10 में से 5 छात्र कोचिंग कैपिटल कोटा के हैं। पहली बार दो दिव्यांग छात्रों लय जैन ( ऑल इंडिया रैंक 9) और नील गुप्ता (10वीं रैंक) ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
आईआईटी रूड़की के जेईई (एडवांस्ड) चेयरमैन एम.एल.शर्मा ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि सारी बाधाओं पर विजय पाते हुए दो छात्रों ने भी टॉपरों की लिस्ट में जगह बनाई है।'