Edited By rajesh kumar,Updated: 30 Mar, 2021 12:53 PM
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
एजुकेशन डेस्क- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। छात्र अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपने स्कूल से भी एडमिट कार्ड ले सकते हैं, क्योंकि स्कूलों को भी एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं।
बता दें कि झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू हो रही हैं। 10वीं परीक्षा का समय सुबह 9.45 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगा। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे एडमिट कार्ड के लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं या फिर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharkhand Board Class 10 Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट- jac.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण संख्या / रोल नंबर दर्ज करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें, परीक्षा के लिए एक प्रिंट आउट लें।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड