10 तरह की राइटिंग, 1 मिनट में 45 शब्द, दोनों हाथों से लिखती है ये 16 साल की लड़की

Edited By Riya bawa,Updated: 16 Sep, 2020 10:58 AM

mangaluru aadi swaroopa creates world record for writing with both hands

आधुनिक युग में कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो करियर को आसानी से ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। लक्ष्य को पाने के लिए यह मायने रखता है कि आप अपने उसके लिए कितने ईमानदार हैं और उसे पाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत...

नई दिल्ली: आधुनिक युग में कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो करियर को आसानी से ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। लक्ष्य को पाने के लिए यह मायने रखता है कि आप अपने उसके लिए कितने ईमानदार हैं और उसे पाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं। बात कर रहे है 16 वर्षीय आदि स्वरूपा की जो एक साथ दोनों हाथों से लिखती है।

PunjabKesari

एक समय में दोनों हाथों से लिखना
ऐसी ही कहानी है कर्नाटक के मंगलौर की रहने वाली 16 वर्षीय आदि स्वरूपा की है जो बहुत से काम एक साथ कर लेती है। सबसे अहम बात कि आदि स्वरूपा एक समय में अपने दोनों हाथों से लिख सकती हैं। आदि स्वरूपा का कहना है कि- मैं इंग्लिश और कन्नड़ एक समय में लिख सकती हूं." उन्होंने आगे  कहा- "मैं मिमिक्री और सिंगिंग भी करती हूं."

PunjabKesari

एक मिनट में लिख सकती है 45 शब्द 
आदि स्वरूपा की मां का कहना है कि प्रैक्टिस करके उसने अपने हुनर को निखारा है। उन्होंने बताया कि आदि स्वरूपा एक मिनट में अपने दोनों हाथों से 45 शब्द लिख सकती हैं। बता दें कि आदि स्वरूपा ने  करीब 2.5 साल की उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था। स्वरूपा अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करके 10 अलग-अलग स्टाइल में लिख सकती है।

PunjabKesari

ये है रुझान
वह साहित्यिक गतिविधियों, संगीत, यक्षगान, ड्राइंग, मिमिक्री, बीटबॉक्सिंग में भी रुचि रखती हैं। वह गिटार और कीबोर्ड भी सीख रही हैं, वह अब अंग्रेजी में एक नोवेल लिख रही हैं। सुत्रों के मुताबिक वह चार से पांच सेकेंड में 1,000 से अधिक वस्तुओं को याद करने का रिकॉर्ड बनाने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!