मणिपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति ने केंद्र को गतिरोध की जानकारी दी

Edited By pooja,Updated: 09 Aug, 2018 12:01 PM

manipur university vice chancellor informed the center about the deadlock

इंफाल मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति (प्रभारी) प्रोफेसर डब्ल्यू विश्वनाथ ने केंद्र को एक पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में चल रहे गतिरोध के बारे में सूचित किया है।

नई दिल्ली:  इंफाल मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति (प्रभारी) प्रोफेसर डब्ल्यू विश्वनाथ ने केंद्र को एक पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में चल रहे गतिरोध के बारे में सूचित किया है।           

उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रही इकाइयों के बारे में बताया है कि इन इकाइयों ने तथ्यान्वेषण समिति के साथ सहयोग करने से मना कर दिया है। समिति विश्वविद्यालय के कुलपति ए पी पांडे पर लगे वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता के आरोपों की जांच कर रही है।           

विश्वनाथ ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को कल लिखे गए एक पत्र में बताया है कि प्रदर्शन कर रही इकाइयां पांडे के खिलाफ जांच आयोग अधिनियम, 1952 के तहत स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति का गठन करके जांच की मांग कर रही हैं। पांडे फिलहाल एक महीने की छुट्टी पर हैं।            

उन्होंने पत्र में कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति बनने के बाद भी वह अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वाह करने में असमर्थ रहे हैं। यह पत्र मीडिया में भी जारी किया गया है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!