Edited By pooja,Updated: 25 Oct, 2018 12:17 PM
पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SBPU) में एमटेक एविएशन का कोर्स 2013 में शुरू हुआ था। लेकिन स्टूडेंस की रूचि कम ही दिखाई देती है। इस कोर्स 5 साल शुरू हुए हो गए हैं।
पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SBPU) में एमटेक एविएशन का कोर्स 2013 में शुरू हुआ था। लेकिन स्टूडेंस की रूचि कम ही दिखाई देती है। इस कोर्स 5 साल शुरू हुए हो गए हैं। किंतु महज 8 ही एडमिशन हो पाए हैं, जिसमें से दो सालों में तो एक भी एडमिशन नहीं हुआ।
दरअसल सीनेट सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई विषयों को लेकर अपनी बात रखी थी, जिसमें एमटेक एविएशन को लेकर भी बात की गई। सीनेट सदस्य संतोष ढोरे ने प्रशासन से इस कोर्स को लेकर हुए खर्चे और फीस को लेकर जानकारी मांगी थी। सदस्य के जवाब में बताया गया कि अभी तक 8 एडमिशन हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, इस कोर्स के शुरू होने वाले साल में 6 एडमिशन हुए थे और उससे अगले साल एक भी एडमिशन नहीं हुआ। वहीं 2015-16 और 2017-18 में एक एडमिशन हुआ और 2016-17 में एक भी छात्र ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। वहीं 2018-19 के लिए अभी भी एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।
यूनिवर्सिटी ने इस कोर्स में छात्रों से 26 लाख रुपये फीस के रूप में हासिल किए हैं और विश्वविद्यालय के लिए इस कोर्स में 21.57 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।