चरित्र निर्माण के साथ ज्ञान का भी केंद्र बने मुंगेर विश्वविद्यालय : मुख्यमंत्री

Edited By pooja,Updated: 03 Dec, 2018 10:40 AM

munger university becomes the center of knowledge with character building

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय चरित्र निर्माण के साथ ही ज्ञान का केंद्र बने तो यह एक विशिष्ट विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाएगा।

मुंगेर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय चरित्र निर्माण के साथ ही ज्ञान का केंद्र बने तो यह एक विशिष्ट विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाएगा।  

 कुमार ने यहां राजा देवकी नंदन एंड डायमंड जुबली कॉलेज परिसर में मुंगेर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के शिलापट्ट का अनावरण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘मुंगेर विश्वविद्यालय चरित्र निर्माण के साथ-साथ ज्ञान का केंद्र बने तो यह एक विशिष्ट विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाएगा। तब मैं आपके विश्वविद्यालय का प्रशंसक बन जाउंगा और यह एक विशिष्ट रूप में स्थापित हो जाएगा। मुझे उम्मीद है कि लोग विश्वविद्यालय का लाभ उठा पाएंगे और इसके अधीन महाविद्यालयों का विस्तार होगा। ज्यादा से ज्यादा संया में यहां छात्र पढऩे आएंगे।’’  मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर दानवीर कर्ण की भूमि है। यहां दुनिया का प्रसिद्ध योग पीठ है।

 यह ऐतिहासिक स्थल है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय को इस तरह से बनाया जाये कि इसमें शिक्षा की व्यापक भूमिका हो और ऐतिहासिकता की भी झलक हो। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि महाविद्यालय को स्वायत्तता मिले। सरकार विश्वविद्यालय की स्वायत्तता में हस्तक्षेप नहीं करती बल्कि सलाह देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का विस्तार हो, शिक्षा का अर्थ सिर्फ कागजी पढ़ाई नहीं है बल्कि इसका व्यापक अर्थ है। विश्वविद्यालय इसकी व्यापकता के प्रति लोगों को जागरूक बनाए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!