एनबीई दीक्षांत समारोह में शरीक होंगे नायडू

Edited By Sonia Goswami,Updated: 19 Sep, 2018 12:50 PM

naidu to attend ncc convocation

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह का गवाह बनेंगे जिसमें देशभर के 20 हजार से अधिक युवा डॉक्टरों को पोस्टग्रेजुएट एवं पोस्ट-डॉक्ट्रल डिग्रियां प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य एवं...

नई दिल्लीःउपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह का गवाह बनेंगे जिसमें देशभर के 20 हजार से अधिक युवा डॉक्टरों को पोस्टग्रेजुएट एवं पोस्ट-डॉक्ट्रल डिग्रियां प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की स्वायत्त इकाई एनबीई के कार्यकारी निदेशक डॉ. रश्मिकांत दवे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। 

 

उन्होंने बताया कि स्थानीय विज्ञान भवन में श्री नायडू की उपस्थिति में 306 डीएनबी चिकित्सकों को स्वर्ण पदक एवं डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।  संवाददाता सम्मेलन में कार्यकारी निदेशक के अलावा, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. निखिल टंडन, उपाध्यक्ष डॉ. डी के शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल एवं डॉ. सतीश अग्रवाल भी उपस्थित थे।  एनबीई बोर्ड के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एंडोक्रोनोलॉजी यूनिट के प्रमुख डॉ. निखिल टंडन ने बताया कि दीक्षांत समारोह 2018 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे एवं अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि होंगे।  इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से 31 डॉक्टरों को आयुर्विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया जाएगा और कुल 306 डीएनबी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। ये स्वर्ण पदक विभिन्न चिकित्सा विज्ञान शाखाओं में देश में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को दिए जाएंगे।  

 

एनबीई दीक्षांत समारोह में कुल 1300 गणमान्य चिकित्सकों, छात्रों और उनके परिजनों के आने की संभावना है। अन्य को एनबीई मुख्यालय डिग्रियां व्यक्तिगत रूप से जारी करेगा। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक एवं एनबीई के उपाध्यक्ष डा. डी के शर्मा ने कहा कि बोर्ड की स्थापना वर्ष 1982 में संसद के विशेष अधिनियम के जरिये की गई थी। तब से संभवत: यह पहला मौका है जब एक साथ एक मंच पर इतनी ज्यादा संख्या में दक्ष डॉक्टरों को स्पेशलिस्ट डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!