Edited By pooja,Updated: 01 Sep, 2018 11:24 AM
पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस पर जिन अध्यापकों को पुरस्कार दिया जाना है, उनके नाम तय कर लिए गए हैं। पहली बार इस बार इनका चयन ऑन लाइन सिस्टम से हुआ है।
नई दिल्ली : पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस पर जिन अध्यापकों को पुरस्कार दिया जाना है, उनके नाम तय कर लिए गए हैं। पहली बार इस बार इनका चयन ऑन लाइन सिस्टम से हुआ है।
पहले राज्य सरकारें इनके नामों पर मुहर लगाकर केन्द्र को भेजती थीं और वहीं फाइनल हो जाता था। इसमें अकसर भाई-भतीजावाद का आरोप लगता था। इसको दूर करने के लिए इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई है। सूत्रों पर भरोसा करें तो करीब 45 नाम तय हुए हैं जिनकी घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। इस बाबत मानव संसाधन मंत्रालय के अधिकारिक सूत्र ने बताया, पहले सिस्टम में किस शिक्षक को पुरस्कार दिया जाना है, यह राज्य सरकारें तय करती थीं। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।