Edited By Sonia Goswami,Updated: 12 Jul, 2018 02:11 PM
नाइपर की पी.एच.डी. छात्रा दीपिका कथूरिया को डी.एस.टी. (नई दिल्ली) और ब्रिटिश काऊंसिल (लंदन) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार न्यूटन-भाभा फैलोशिप मिली है।
चंडीगढ़ (साजन): नाइपर की पी.एच.डी. छात्रा दीपिका कथूरिया को डी.एस.टी. (नई दिल्ली) और ब्रिटिश काऊंसिल (लंदन) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार न्यूटन-भाभा फैलोशिप मिली है। दीपिका वर्तमान में
औषधीय रसायन विभाग में प्रो. पी.वी. भारतम के अंतर्गत पीएच.डी. कर रही है। रोहतक की रहने वाली दीपिका संस्थान में एक डी.एस.टी. फेलो हैं। उनके शोध में लीशमानिया (काला अजऱ) के इलाज के लिए नए अणुओं को संश्लेषित-विकसित करना शामिल है। फैलोशिप को ब्रिटिश काऊंसिल और भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है, जो ब्रिटेन के शेफील्ड विश्वविद्यालय में दीपिका के लिए चार महीने के रहने और शोध अनुभव का अवसर प्रदान करता है। वह मेडिकल कैमिस्ट्री के प्रो. बीनिंग चेन के साथ काम करते सेल कल्चर और एंटी-अल्जाइमर एजेंटों के विकास की उन्नत तकनीक सीख रही हैं।