Edited By Sonia Goswami,Updated: 01 Oct, 2018 02:07 PM
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनीतिक असहिष्णुता का शिकार होने के बावजूद बिना किसी भेदभाव के देश का पुरजोर विकास कर रहे हैं।
किशनगढबास (राजस्थान): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनीतिक असहिष्णुता का शिकार होने के बावजूद बिना किसी भेदभाव के देश का पुरजोर विकास कर रहे हैं।
श्री नकवी ने एक हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान का शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक असहिष्णुता का शिकार होने के बावजूद श्री मोदी ने देश का समावेशी विकास किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्य राजनीतिक उद्देश्य से वोट डालने के लिए नहीं कर रही है बल्कि गरीबों के जीवन में खुशहाली आए इसके लिए काम किया जा रहा है। देश में कुछ लोग नकारात्मक माहौल बनाना चाहते हैं ताकि विकास को लेकर बने सकारात्मक माहौल को नकारात्मक बनाया जा सके। पिछले 70 सालों में देश में क्या हुआ इसकी जानकारी सभी को है। लोगों को यह तय करना है कि विकास के लिए समर्पित सरकार को सत्ता में बनाए रखना चाहिए।