Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Dec, 2021 02:47 PM
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (NDA, NA 2 Results 2021) के नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग ने इस वर्ष की परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ परिणाम जारी किया है। इस परीक्षा में निभा भारती ने रैंक 1 के...
एजुकेशन डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (NDA, NA 2 Results 2021) के नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग ने इस वर्ष की परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ परिणाम जारी किया है। इस परीक्षा में निभा भारती ने रैंक 1 के साथ लिस्ट में में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षाओं में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार NDA, NA II परीक्षा में कुल 8,009 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित किया जाएगा। भर्ती परीक्षा के माध्यम से एनडीए में 370 और NA में 30 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
UPSC NDA, NA 2 परिणाम 2021: इन उम्मीदवारों ने टॉप 10 में बनाया स्थान
1.निपुण भारती
2.पटेल माही नयन कुमा
3.पूर्णिमा कुमारी
4.मनीषा पटेल
5.नंदनी कुमारी
6.ध्यानी पटेल
7. कशिश रमानी
8.अनुष्का सिंह
9.शुभी अजमेरा
10. ब्रह्मभट्ट कृष्ण पंकज कुमार
UPSC NDA, NA 2 Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम
- यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद UPSC NDA, NA 2 Result 2021 पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- सूचि को डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम चेक करें।
यहां क्लिक कर चेक करें परिणाम