प्रकाश जावड़ेकर ने आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर का किया उद्घाटन

Edited By pooja,Updated: 06 Aug, 2018 10:25 AM

prakash inaugurated the temporary campus of andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएपी) के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया।

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएपी) के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया।      

 

केंद्रीय मंत्री ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रदेश सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अनंतपुर जिले के जनतालुरु गांव में 491.30 एकड़ जमीन को चिन्हित किया है।   

  

विश्विद्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक आंध्र प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये सभी नये संस्थानों का पूर्ण रूप से वित्त पोषण किया जाएगा। इन संस्थानों के लिए अब तक 3,000 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं।’’

    

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के परामर्श से आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय आने वाले वर्षों में शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता प्राप्त करे।’’      

 

अनंतपुर में जवाहर लाल नेहरू तकनीकी विश्वविद्यालय के आईटी बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर को तीन वर्षों के लिए आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का अस्थायी परिसर बनाया गया है। उसके बाद जनतालुरु में इसके स्थायी परिसर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद सीयूएपी को वहां ले जाया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!