यूपी पर्यावरण विभाग में निकली भर्ती, 37396 पदों पर मिलेगा मौका

Edited By Sonia Goswami,Updated: 07 Mar, 2019 12:36 PM

pssup recruitment 2019

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ये न्यूज एक खुशखबरी हो सकती है। उत्तरप्रदेश के पर्यावरण विभाग में बंपर वेकेंसी निकाली गई हैं। पर्यावरण संरक्षक संस्थान में कुल 37,396 पदों पर वेकेंसी निकली हैं।

एजुकेशन डेस्कः अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ये न्यूज एक खुशखबरी हो सकती है। उत्तरप्रदेश के पर्यावरण विभाग में बंपर वेकेंसी निकाली गई हैं। पर्यावरण संरक्षक संस्थान में कुल 37,396 पदों पर वेकेंसी निकली हैं। इसमें पर्यावरण संरक्षक, सीनियर पर्यावरण संरक्षक और पर्यावरण संरक्षक ऑफिसर पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया है। 

पर्यावरण संरक्षक संस्थान के पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मार्च तक ऑनलाइन और 21 मार्च तक हार्ड कॉपी के साथ आवेदन भेज करते हैं। आवेदन की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

 

किस पद पर कितनी वेकेंसी
पर्यावरण संरक्षक -  37019 पद
सीनियर पर्यावरण संरक्षक - 302 पद
पर्यावरण संरक्षक ऑफिसर - 75 पद

 

इस लिंक पर जाकर करें अप्लाई- (https://pssup.co.in/)

ऐसी होगी सैलरी
पर्यावरण संरक्षक पे-स्केल -  8200 
सीनियर पर्यावरण संरक्षक पे-स्केल - 12800
पर्यावरण संरक्षक ऑफिसर पे-स्केल- 18500 

 

आवेदन के लिए क्या है योग्यता
- 12वीं पास कैंडिडेट पर्यावरण संरक्षक के पदों पर आवेदन भेज सकते हैं। 
- सीनियर पर्यावरण संरक्षक और पर्यावरण संरक्षक ऑफिसर के पदों के लिए कैंडिडेट के पास ग्रैजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!