लोस चुनाव 2019 के घोषणापत्र में शिक्षा पर रहेगा राहुल का फोकस

Edited By Sonia Goswami,Updated: 22 Sep, 2018 02:47 PM

rahul s foucs will remain on education in the election manifesto of the 2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में अधिक निवेश की जरूरत पर पर जोर देते हुए कहा कि देश को किसी एक विचार से नहीं चलाया जा सकता। गांधी ने कहा कि देश में ऐसा लग रहा है कि एक विचार थोपा जा रहा है। इतना ही नहीं, आज किसान, मजदूर,...

नई दिल्लीः  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में अधिक निवेश की जरूरत पर पर जोर देते हुए कहा कि देश को किसी एक विचार से नहीं चलाया जा सकता। गांधी ने कहा कि देश में ऐसा लग रहा है कि एक विचार थोपा जा रहा है। इतना ही नहीं, आज किसान, मजदूर, नौजवान हर कोई कह रहा है कि 1.3 अरब का देश किसी एक खास विचार के जरिए नहीं चलाया जा सकता।

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले घोषणापत्र में इसका स्पष्ट रूप से उल्लेख होगा कि सरकार बनने के बाद प्रतिवर्ष कितना खर्च शिक्षा पर किया जाएगा। उन्होंने शिक्षाविदों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था के बारे में कुछ चीजों पर समझौता नहीं हो सकता। 

PunjabKesari

महत्वपूर्ण बात यह कि भारतीय शिक्षण व्यवस्था में अपनी राय रखने की अनुमति होनी चाहिए। गांधी ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि शिक्षा व्यवस्था काम करे तो उसमें बदलाव होना जरूरी है। शिक्षक को महसूस होना चाहिए कि वह देश के लिए त्याग कर रहा है और बदले में देश भी उसे कुछ दे रहा है। शिक्षकों को अनुबंध पर रखे जाने की व्यवस्था पर उन्होंने कहा, "शिक्षक को कॉन्ट्रैक्ट पर रखते हैं और कोई भविष्य नहीं देते। इससे शिक्षा में बदलाव नहीं होता। यह व्यवस्था नहीं होनी चाहिए।" 

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती लागत एक समस्या है। यह वहां पहुंच चुकी है जो अस्वीकार्य है।" उन्होंने कहा, "जब ओबामा कहते हैं कि अमरीका के लोग भारत के इंजीनियरों से स्पर्धा कर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि ओबामा आप लोगों की तारीफ कर रहे हैं। वह बुनियादी ढांचे की तारीफ नहीं कर रहे हैं।"  उन्होंने कहा, "निजी संस्थान के लिए जगह होनी चाहिए, लेकिन सरकारी शिक्षा व्यवस्था ही मुख्य आधार होना चाहिए। सरकारी संस्थान ही मार्गदर्शक की तरह होने चाहिए। सरकारी संस्थानों पर अधिक पैसे खर्च होने चाहिए।"  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!