Edited By pooja,Updated: 30 Apr, 2018 02:26 PM
रेलवे में सबसे बड़ी एग्जाम होने जा रही है। इसमें 90 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा करीब 62 हजार पद ग्रुप डी लेवल के लिए हैं।
नई दिल्ली: स्टूडैंट कॉम्पिटिटिव एग्जाम देते रहते हैं। उनके लिए स्पीड बढ़ाना बेहद जरूरी है क्योंकि ऐसे एग्जाम में स्पीड बहुत मायने रखती है। रेलवे में सबसे बड़ी एग्जाम होने जा रही है। इसमें 90 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा करीब 62 हजार पद ग्रुप डी लेवल के लिए हैं। रेलवे में उम्मीदवारों का चयन दो टेस्ट के आधार पर किया जाएगा : एक, कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और दूसरा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)। इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट क्योंकि इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट: इसमें 90 मिनट में 100 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल मैथ्स, जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, रिजनिंग और जनरल साइंस से संबंधित होंगे। चूंकि इसमें नॉलेज के साथ-साथ स्पीड भी मायने रखती है। इसलिए स्पीड बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।
-स्पीड के लिए प्रैक्टिस मायने रखती है। प्रश्नपत्रों को इंटरनेट से आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें डाउनलोड कर लीजिए और हल करने का प्रयास करते रहिए। परीक्षा से कम-से-कम एक महीना पहले रेलवे ग्रुप डी के प्रश्न पत्रों को हल करने की प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।
- पहले प्रश्न पत्र को अपनी सामान्य स्पीड से हल कीजिए और एक टाइमर की सहायता से देखने की कोशिश कीजिए कि आप कितने समय में उस पूरे प्रश्न पत्र को हल कर लेते हैं।
-उसके बाद अपने Timer में 90 मिनट का टाइम सेट कर लीजिए और फिर उसी प्रश्न पत्र को 90 मिनट के अंदर हल करने की कोशिश कीजिए। अगर आप उस प्रश्न पत्र को 90 मिनट के अंदर नहीं हल कर पाते हैं तो कोई बात नहीं। एक बार फिर से प्रयास कीजिए। और ऐसा तब तक कीजिए जब तक आप पूरा प्रश्न पत्र 90 मिनट के अंदर न हल कर लें।