Edited By pooja,Updated: 22 May, 2018 10:04 AM
रेलवे बोर्ड ने नौकरियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे ने 9739 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें RPF कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की
नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने नौकरियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे ने 9739 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें RPF कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए निकाला है। रेलवे ने इस बार सबसे बड़ा बदलाव करते हुए 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रखी हैं।
रेलवे के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स 1 जून से तारीख 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद इस नोटिफिकेशन के लिंक को ट्वीट करते हुए नई नौकरियों के बारे में जानकारी दी है।
सिलेक्शन प्रोसेस: कैंडिडेट्स को सिलेक्ट करने के लिए चार स्टेज रखी गई हैं। सबसे पहले कैंडिडेट्स को कम्प्यूटर बेस्ड रिटेन एग्जाम पास करना होगा। ये एग्जाम क्लियर करने के बाद ही कैंडिडेट्स को अगले राउंड के लिए सिलेक्ट किया जाएगा।
सैलरी: कांस्टेबल की पोस्ट के लिए सैलरी 21,700 रुपये तय की गई है, जबकि सब इंस्पेक्टर की सैलरी 35,400 रुपये होगी। इसके अलावा दोनों नौकरियों पर बाकी सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन फार्म में जनरल कैटेगरी के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है, जबकि OBC, SC/ST/Female /Minorities/EBC की फीस 250 रुपये होगी।