नौसेना में होगी महिला नाविकों की भर्ती

Edited By pooja,Updated: 03 Nov, 2018 10:44 AM

recruitment of women sailors in navy

सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए नौसेना में महिला नाविकों (सेलर) की भर्ती पर गंभीरता से विचार कर रही है साथ ही महिलाओं

नई दिल्ली: सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए नौसेना में महिला नाविकों (सेलर) की भर्ती पर गंभीरता से विचार कर रही है साथ ही महिलाओं की समुद्र में तैनाती को लेकर भी बातचीत हो रही है। नौसेना में नाविक यानी‘सेलर’सेना के जवान के समकक्ष होता है। तीनों सेनाओंं में अभी तक महिलाएं केवल अधिकारी के रैंक पर ही कार्यरत  हैं। 

 

हालांकि सेना ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह महिलाओं को अपनी सैन्य पुलिस कोर में भर्ती करना शुरू करेगी। उच्च पदस्थ सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना के कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नौसेना महिलाओं की भर्ती पर विशेष जोर दे। इस पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने इस बात की पुष्टि की कि महिलाओं की गैर अधिकारी पद पर भर्ती इस सम्मेलन का एक मुख्य एजेन्डा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समुद्र में और युद्धपोतों पर तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है लेकिन अभी इसमें और चर्चा की जानी है।  उल्लेखनीय है कि वायु सेना ने लगभग तीन वर्ष पहले महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में उतारते हुए इस विमान को उड़ाने का प्रशिक्षण देना शुरू किया था जिसके बाद महिलाएं लड़ाकू विमान उडा रही हैं।  

 


नौसेना में अभी महिला अधिकारी टोही विमान पी - 8 आई में लड़ाकू भूमिका हैं। यह विमान मिसाइल और अन्य हथियारों से लैस हैं जिन्हें दागने में महिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नौसेना में अभी कुल 639 महिला अधिकारी हैं जिनमें से 60 पी- 8 आई विमानों पर लड़ाकू भूमिका में हैं। महिलाओं को विधि, शिक्षा और नेवल कंस्ट्रक्शन जैसी शाखाओं में स्थाीय कमीशन दिया जा रहा है। उन्हें पायलट के तौर पर शार्ट सर्विस कमीशन दिया जाता है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!