भारतीय नौसेना के कई पदों पर निकली भर्ती,आप भी करें आवेदन

Edited By Sonia Goswami,Updated: 21 Sep, 2018 11:48 AM

recruitment on many posts of indian navy you too should apply

भारतीय नौसेना ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार कार्यकारी शाखा (लॉजिस्टिक्स और लॉ कैडर) में अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए अविवाहित पुरुष/ महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है।

भारतीय नौसेना ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार कार्यकारी शाखा (लॉजिस्टिक्स और लॉ कैडर) में अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए अविवाहित पुरुष/ महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी के रूप में दी जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अगले साल  जुलाई 2019 से केरल के भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में शुरू होने वाले कोर्स से मंगवाए गए हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह 5 अक्टूबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।

PunjabKesari

पदों की संख्या-35 

पदों के नाम
SSC (लॉजिस्टिक्स) (महिला और पुरुष)- 20

SSC X (IT) (पुरुष)- 15

SSC (लॉ)- (महिला- पुरुष)- 2

योग्यता

SSC (लॉजिस्टिक्स)- उम्मीदवार ने 60 प्रतिशत के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से SSC BE/
BTech, MBA, BSC/ BCom/BSc(IT), MCA, B. आर्किटेक्चर की डिग्री ली हो।

SSC X (IT) (पुरुष)- उम्मीदवार ने 60 प्रतिशत के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से
BE/BTech/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग, M.Sc, B.Sc, M.Tech, BCA/MCA की डिग्री ली हो।

SSC (लॉ)- उम्मीदवार ने 55 प्रतिशत के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री हासिल की
हो।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जिसके बाद स्टेज 1 के लिए बुलाया जाएगा. फिर स्टेज 2 के लिए
4 दिन के लिए बुलाया जाएगा। बता दें, SSB इंटरव्यू देने से पहले उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस टेस्ट, पिक्चर
स्टोरी, ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लेना होगा।

इंटरव्यू का समय

18 नवंबर से 19 मार्च तक. इंटरव्यू बेंगलुरु, भोपाल, कोयंबटूर, विशाखापत्तनम और कोलकाता में
आयोजित किए जाएंगे।

सैलरी

सब लेफ्टिनेंट (एस लेफ्टिनेंट): लेवल 10- 56,100 से 1, 10,700 रुपए।

लेफ्टिनेंट (लेफ्टिनेंट): लेवल 10 बी - 61,300 से 1,20,900 रुपए।

लेफ्टिनेंट सीडीआर (लेफ्टिनेंट सीडीआर): लेवल 11- 69,400 से 1,36,9 00 रुपए।

कमांडर (सीडीआर): लेवल 12 - 1, 21,200 से 2, 12,400 रुपए

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार www.joinindiannavy.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन
कर सकते हैं।

जॉब लोकेशन-ऑल इंडिया

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!