Edited By bharti,Updated: 10 Apr, 2018 06:34 PM
अक्सर कई लोगों के साथ एेसा होता है कि वह नौकरी के लिएकई जगह अपना रिज्यूम भेजते है , लेकिन उन्हें कहीं ...
नई दिल्ली : अक्सर कई लोगों के साथ एेसा होता है कि वह नौकरी के लिएकई जगह अपना रिज्यूम भेजते है , लेकिन उन्हें कहीं से कोई जवाब नहीं मिलता, ना ही इसका कारण समझ आता है। एेसे में अगर आपके साथ भी एेसा हो रहा है तो इसका मुख्य कारण है कि आप गलत समय पर अपना रिज्यूम ईमेल कर रहे है। हॉल में ही एक रिर्सच में यह बात सामने आई है कि रिज्यूम भेजने का भी एक समय और तरीका होता है। जिसके आपको इंटरव्यू में बुलाने के चांस बढ़ जाते हैं। एेसे में अगर आप भी किसी जगह अपना रिज्यूम भेजने की सोच रहे है तो आइए जानते है कि क्या है रिज्यूम भेजने का सही समय और तरीका जिससे आपको जॉब मिलने के चांस बढ़ सकते है।
क्या कहती है रिसर्च
रिसर्च में सामने आया है भेजे जाने के पहले घंटे में सबसे ज्यादा ईमेल पढ़े और उनके जवाब दिए जाते हैं। 23.63% ईमेल भेजे जाने के पहले ही घंटे में पढ़ लिए जाते हैं। 9.52% ईमेल भेजे जाने के दूसरे घंटे में पढ़े जाते हैं और 6.33% ईमेल तीसरे घंटे में खोले जाते हैं। उसके बाद कम मेल पढ़े जाते हैं।
इस समय सही है मैसेज भेजना
आधी रात से सुबह 6 बजे
इस दौरान सिर्फ भेजे गए 5.9% ईमेल ही पढ़े जाते हैं।
वहीं सुबह 6 से दोपहर तक
ये एक आदर्श समय है। इस दौरान ईमेल पढ़े जाने की संभावनाएं बढ़कर 38.7 % हो जाती है।
दोपहर से शाम 6 बजे तक
इस दौरान भेजे गए ईमेलों में से 25.8% ही पढ़े जाते हैं।
शाम 6 बजे से आधी रात तक
सुबह के बाद ये भी मेल भेजने का सही समय है। इस दौरान भेजे गए 29.6 % मेल पढ़ लिए जाते हैं।
हमेशा जॉब के लिए मेल दोपहर में भेजना चाहिए।
उस दिन मेल ना भेजें, जिस दिन छुट्टी हो।
हो सके तो पहले पता कर लें कि जिसे आप मेल कर रहे हैं वो कहीं छुट्टी पर तो नहीं है। अक्सर जब लोग छुट्टियों से लौटते हैं तो उनके मेल बॉक्स भरे हुए होते हैं। इस दौरान सिर्फ ख़ास मेल के ही जवाब दिए जाते हैं।