कम पढ़ाई के बावजूद सफलता के शिखर पर पहुंचे ऋषभ लवानिया

Edited By Sonia Goswami,Updated: 11 Jul, 2018 08:49 AM

rishabh flunked 12th grade still became a millionaire entrepreneur by 24

कई ऐसे लोग हैं, जो कम पढ़ाई करने के बाद भी सफलता के शिखर पर पहुंच गए और उनमें एक नाम है दिल्ली के रहने वाले ऋषभ लवानिया का।

नई दिल्लीः कई ऐसे लोग हैं, जो कम पढ़ाई करने के बाद भी सफलता के शिखर पर पहुंच गए और उनमें एक नाम है दिल्ली के रहने वाले ऋषभ लवानिया का। उन्होंने 24 साल की कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ अच्छा मुकाम हासिल किया है। इस युवक ने कम उम्र में ही एक स्टार्ट-अप शुरू किया और उसकी बदौलत वो करोड़पति बन गए। फिलहाल ऋषभ साऊथ अफ्रीका के केपटाउन शहर में काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

वेबसाइट योरस्टोरी के अनुसार उन्होंने महज 17 साल की कम उम्र में ही अपना पहला स्टार्टअप 'रेड कार्पेट' शुरू किया। बिजनेस और स्टार्टअप की दुनिया में नाम रोशन करने वाले ऋषभ पढ़ाई में उतने होशियार नहीं थे और 12वीं कक्षा में फेल हो गए थे। अब ऋषभ Weetracker मीडिया कंपनी के फाऊंडर और सीईओ हैं।

PunjabKesari

उन्होंने 2013 में 'JustGetIt' नाम की एक ऑनलाइन किराने के सामान का स्टार्टअप शुरू किया। इस स्टार्टअप ने छह से सात महीने तक अच्छे से काम किया और उन्हें 30 से ज्यादा विक्रेताओं और दुकानदारों के साथ भागीदारी करने का मौका मिला। हालांकि वो जल्द ही बंद हो गया। ऋषभ का कहना है कि उस समय उनके भारतीय स्टार्टअप के लिए फंडिंग उपलब्ध थी, लेकिन वो इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका समझ नहीं पा रहे थे।
PunjabKesari

साल 2015 में, जब ऋषभ अमरीका में थे  तो तकनीकी रूप से सक्षम केशू दुबे के साथ मिलकर "Xeler8" को लॉन्च किया, जो उनका तब तक का सबसे सफल उपक्रम था। उसके बाद वो लगातार काम करते रहे और उन्होंने इसकी बारीकियां समझी। जिसके बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत से ही एक नया स्टार्टअप WeeTracker लॉन्च किया। अब वे इससे अच्छा पैसा कमा रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!