Edited By Sonia Goswami,Updated: 08 Nov, 2018 09:41 AM
रेलवे ने आरआरबी एएलपी (असिस्टेंट लोको पायलट) और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2018 के पहले चरण के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजे घोषित कर दिए।
नई दिल्लीः रेलवे ने आरआरबी एएलपी (असिस्टेंट लोको पायलट) और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2018 के पहले चरण के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजे घोषित कर दिए। सभी आरआरबी की वेबसाइट पर कई महत्वपूर्ण नोटिस जारी किए गए जिसमें रिजल्ट, कटऑफ मार्क्स, मास्टर क्वेश्चन पेपर, फाइनल आंसर-की, सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा तिथियां, उसके एडमिट कार्ड आदि संबंधी शामिल हैं। Alp व Technician के करीब 64000 पदों के लिए 09 अगस्त से 04 सितंबर के बीच यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट हुए थे। 47 लाख वैध अभ्यर्थियों में से करीब 36 लाख ने यह परीक्षा दी थी।
1. सभी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की पूरी सूची जारी की गई। चयनित रोल नंबर की पीडीएफ फाइल उम्मीदवार देख सकते हैं और अपना रोल नंबर उसमें तलाश सकते हैं।
2. रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुल 75 में से आपके प्राप्तांक भी जारी किए हैं।
3. आपका कितने फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं, यह भी जारी किए गया है।
4. नोरमलाइज्ड मार्क्स भी जारी किए गए हैं।
5. रेलवे भर्ती बोर्ड ने कटऑफ मार्क्स की लिस्ट भी जारी की है। जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी, एक्ससर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों की कटऑफ मार्क्स लिस्ट अलग अलग जारी की गई है।