Edited By bharti,Updated: 08 Aug, 2018 05:33 PM
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर शाहिद अशरफ को जामिया मिलिया इस्लामिया...
नई दिल्ली : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर शाहिद अशरफ को जामिया मिलिया इस्लामिया का कार्यवाहक कुलपति बनाया गया है। अशरफ प्रोफेसर फेतलत अहमद का स्थान लेंगे जिन्होंने मंगलवार को कुलपति पद से त्यागपत्र दे दिया था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अहमद को कश्मीर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। वह गत चार साल से जामिया के कुलपति थे।
अशरफ 2016 से जामिया विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्य कर रहे थे। इस से पहले वह जामिया के रजिस्ट्रार तथा वित्तीय अधिकारी भी रह चुके हैं। वह अर्थशास्त्र विभाग के इस समय अध्यक्ष भी हैं। वह वित्तीय मामलों के जानकार हैं और अर्थशास्त्र पर उनकी कई किताबें प्रकाशित हैं।