गायब रहे चार शिक्षकों को दिया कारण बताओ नोटिस

Edited By pooja,Updated: 07 Jul, 2018 05:08 PM

show cause notice to four missing teachers

पूर्वी दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के चेयरमैन राजकुमार बल्लन ने सभापुर सोनिया विहार और राजीव नगर का दौरा किया। इन स्कूलों से चार शिक्षक गायब मिले।

पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के चेयरमैन राजकुमार बल्लन ने सभापुर सोनिया विहार और राजीव नगर का दौरा किया। इन स्कूलों से चार शिक्षक गायब मिले। जिससे उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इन स्कूलों की सफाई व्यवस्था भी खराब मिली जिससे प्रधानचार्यों से भी जवाब मांगा गया है। दौरे में उनके साथ शिक्षा निदेशक अतीक अहमद और अंबुज कुमार के अलावा निगम के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। 

चेयरमैन बल्लन ने बताया कि निगम के शाम के शिफ्ट के स्कूलों को लेकर शिकायत रहती थी कि यहां पढ़ाई नहीं होती है। शिक्षक गैर हाजिर रहते हैं। या फिर मनमर्जी से देर तक आते हैं। जिसके चलते औचक निरीक्षण किया गया। इस बारे में निगम शिक्षा विभाग के जोन स्तर के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जिस तरह की शिकायतें इन स्कूलों के बारे में मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि मिड डे मिल के बाद बच्चे घर चले जाते हैं। यह स्थिति नहीं मिली। चार स्कूलों में से शिक्षक गायब मिले हालांकि उन्होंने स्कूल के रजिस्टर में अपना मूवमेंट जरूर लिख दिया था। लेकिन काम पूरा करके भी स्कूल नहीं पहुंचने की वजह से उन्हें नेाटिस दिया गया है। बल्लन ने कहा कि निगम स्कूलों की स्थिति को सुधारने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण लगातर किए जाएंगे। विशेष उत्तर प्रदेश की सीमा से सटती हुई स्कूलों में। अतीक अहमद ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!