Edited By pooja,Updated: 11 Mar, 2019 12:00 PM
दिल्ली शिक्षा विभाग के पोस्ट फिक्सेशन सैल ने विशेष शिक्षा अध्यापकों (I E D S S ) के भिन्न -भिन्न वर्गों के 1077 अस्थाई पदों का कार्यकाल 28 दिसंबर 2019 तक बड़ा दिया है।
नई दिल्ली - (सुरिंदर पाल सैनी) दिल्ली शिक्षा विभाग के पोस्ट फिक्सेशन सैल ने विशेष शिक्षा अध्यापकों (I E D S S ) के भिन्न -भिन्न वर्गों के 1077 अस्थाई पदों का कार्यकाल 28 दिसंबर 2019 तक बड़ा दिया है।
यह कार्यकाल 29 /12 /2018 से 28 /12 /2019 तक होगा। विशेष शिक्षा अध्यापकों के यह पद 29 /12 /2017 के आदेशानुसार सर्जित किये गए थे। अपने परिपत्र में विभाग ने यह शर्त भी रखी है कि इन पदों पर कार्यरत अध्यापकों के वेतन का अधिभार 2019 -2020 के बजट से मेल खाता हो। इन अध्यापकों को सातवें वेतन आयोग अनुसार वेतन देने की सूची भी इस परिपत्र में दी गयी है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के स्कूलों में दिव्यांग या विशेष शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए विभाग ने अलग से हरेक शिक्षा जिले में सैल बना रखे हैं जिनमे विशेष शिक्षा की जरूरत वाले छात्रों के लिए विशेष शिक्षकों को भर्ती करके विद्यालयों में जरूरत अनुसार भेजा जाता है। समय समय पर ये सैल अध्यापकों की विशेष ट्रेनिंग का आयोजन भी करता है। इस विभाग के निरीक्षक समय -समय पर स्कूलों में जाकर दिव्यांगों को स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं का आकलन भी करते है।