Edited By Sonia Goswami,Updated: 24 Aug, 2018 11:23 AM
पी.यू. में होने जा रहे छात्र काऊंसलि चुनावों में इस बार 2019 में होने वाले चुनावों को देखते हुए हर एक पार्टी युवा शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ में दिख रहा है। यहां एक और कांग्रेस का स्टूडैंट संगठन एन.एस.यू.आई., भाजपा का ए.बी.वी.पी., अकाली दल का सोई,...
चंडीगढ़ (रश्मि हंस) : पी.यू. में होने जा रहे छात्र काऊंसलि चुनावों में इस बार 2019 में होने वाले चुनावों को देखते हुए हर एक पार्टी युवा शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ में दिख रहा है। यहां एक और कांग्रेस का स्टूडैंट संगठन एन.एस.यू.आई., भाजपा का ए.बी.वी.पी., अकाली दल का सोई, सी.पी.आई.एम. का एस.एफ.आई. और इनैलो का इनसो मैदान में है, वहीं आम आदमी पार्टी ने इस क्रम में इंट्री कर ली है। पी.यू. में अब आम आदमी पार्टी (आप) समर्थित छात्र संगठन भी इस बार स्टूडैंट काऊंसिल के चुनावों में उतरेगी। आप पार्टी ने कैंपस में 2016 में छात्र युवा संघ समीति (सी.वाई.एस.एस.) के नाम से अपना पैनल घोषित किया था लेकिन उस समय भी कैंपस में पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ा था। यह पार्टी 2017 के चुनावी मैदान में भी नहीं उतरी थी लेकिन इस बार पार्टी ने काऊंसिल चुनावों में उतरने का मन बनाया है।
स्टूडैंट काऊंसिल के चुनावों के लिए एन.एस.यू. आई. की स्टेट एग्जीक्यूटिव की बैठक हुई। बैठक में चुनावों के लिए रणनीति तैयार की गई है। बैठक की अध्यक्षता नैशनल पार्टी इंचार्ज व नैशनल सैक्रेटरी रूचि गुप्ता व चंडीगढ़ इंचार्ज नितीश गौर ने की। एन.एस.यू.आई. के मनोज लुबाना ने कहा कि एन.एस.यू. आई. के सभी सदस्य एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। एन.एस.यू.आई. युवाओं के रोजगार व महिलाओं की लीडरशिप के लिए भी काम करेगी। वहीं, सभी स्टूडैंट्स को उनके अधिकार मिले, पर भी काम होगा। हॉयर एजुकेशन की क्वालिटी को लेकर भी सवाल उठाए जाएंगे। बैठक में चंदन राना, गुरजोत संधु, जीवनजोत चहल, विनोद ढैय्या, सुखजीत ,हरिंद्र सिंह जोनी और एनएसयूआई के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मनोज लुबाणा ने कहा कि पिछले 6 साल में कैंपस में हुए चुनावों में तीन बार वह चुनाव जीते चुके हैं। हमारा दावा है कि इस बार भी हम चुनाव जीतेंगे। इस बैठक में चंदन राना, गुरजोत संधु, जीवनजोत चहल, विनोद ढैय्या, सुखजीत, हरिंद्र सिंह जॉनी और एन.एस.यू.आई. के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
क्लास रूम या दीवारों पर प्रति पोस्टर लगाने पर लगेगा 100 रुपए फाइन पी.यू. में स्टूडैंट काऊंसिल चुनावों को लेकर स्टूडैंट यूनियनों के स्टूडैंट्स के साथ डी.एस.डब्ल्यू. की बैठक हुई। उन्होंने यूनियन को निर्देश दिए कि वह पोस्टर केवल नोटिस बोर्ड पर ही लगाएं। अगर स्टूडैंट ने किसी क्लास रूम के बाहर या हॉस्टल की दीवारों परपोस्टर लगाए तो उस स्टूडैंट यूनियन पर प्रति पोस्टर के हिसाब से 100 रुपए का फाइन लगेगा। बैठक में स्टूडैंट यूनियन लिंगदोह की सिफारिसों के तहत ही चुनावों में भाग लें। डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. नाहर ने स्टूडैंट्स को यह भी हिदायतें दीं कि कैपंस में आऊटसाइडर नहीं आने चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो स्टूडैंट्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वी.सी. से मिलने पहुंचीं एस.एस.पी. स्टूडैंट्स काऊंसिल के चुनावों के मद्देनजर कैंपस में वी.सी. प्रो. राजकुमार से मिलने के लिए एस.एस.पी. नीलांबरी जगदाले और डी.एस.पी. मिलने पहुंचे।
कैम्पेनिंग में व्यस्त पार्टी
पार्टी इंचार्ज गुरविंद्र कौर (गेवी) ने बताया कि पार्टी इन दिनों कैंपस में कैम्पेनिंग में व्यस्त है। अगले तीन-चार दिनों में पार्टी अपना पैनल भी घोषित कर देगी। गुरविंद्र कौर ने बताया कि पार्टी ने प्रैजीडैंट और ज्वाइंट सैक्रेटरी के पद पर चुनाव लडऩे का मन बनाया गया है। हालांकि अभी कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। अगले वर्ष-2019 में लोक सभा के चुनाव भी हैं इसलिए हर पॅालीटिकल पार्टी इन चुनावों में अपना दम-खम दिखाना चाहती है।
दिनभर चलती रही कैम्पेनिंग
पी.यू. कैंपस में स्टूडैंट दिन भर कैम्पेनिंग में व्यस्त रहे। चुनावों को लेकर सभी पार्टियां बैठकें कर चुनाव जीतने की रणनीति बना रही हैं।