Oxford Dictionary में शामिल हुए ये  नए शब्द, क्या आप जानते हैं?

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2017 02:58 PM

these new words joined oxford dictionary  do you know

हम अक्सर  लोगों को कई बार इंग्लिश के एेसे शब्दों का प्रयोग करते हुए ...

नई दिल्ली:  हम अक्सर  लोगों को कई बार इंग्लिश के एेसे शब्दों का प्रयोग करते हुए देखते हैं जिनके बारे में बारें में हमें नहीं पता होता या हमने उन शब्दों को पहले नहीं सुना होता।उन शब्दों का मतलब जानने  के लिए हम डिक्शनरी का प्रयोग करते हैं। हॉल में ही ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) में शामिल किये गये कुछ नये शब्दों को सार्वजनिक किया गया है। इन नए शब्दों में रोजमर्रा के भारतीय भोजन में शामिल चना और चना दाल भी शामिल हैं।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा शब्द जोड़े गए हैं।  इनमें हिंदी के नए शब्दों में चना और चना दाल को शामिल किया गया हैं। अन्य शब्दों में अधिकतर टेनिस से जुड़े टर्म्स को डिक्शनरी में जगह दी गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2000 से  अॉक्सफोर्ड डिक्शनरी  में साल में  चार बार  यानि मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नए-नए शब्दों को शामिल किया जाता है। इससे पहले अइयो, भेलपूरी, चटनी, मसाला, ढ़ाबा और चूड़ीदार जैसे हिंदी शब्दों को पहले ही डिक्शनरी में जगह दी जा चुकी है।

इसके अलावा इस बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में टेनिस से संबंधित कुछ शब्द भी शामिल किए गए हैं।  इनमें से प्रमुख है 'फोर्स्ड एरर' (forced error) और बेगेल (bagel)। इसके अलावा वॉक (woke) और पोस्ट ट्रूथ (post-truth) को भी डिक्शनरी में जगह मिली है। 2016 ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'पोस्ट ट्रूथ' को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया गया था। 'पोस्ट ट्रूथ' को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किए जाने के बाद इसे संवाद में ज्यादा इस्तेमाल किए जाने लगा था। इसके चलते इसे इस वर्ष इसे ओईडी में शामिल कर लिया गया।  वहीं 'वॉक' शब्द को पिछले वर्ष वर्ड ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!