टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 41 संस्थान शामिल

Edited By ,Updated: 23 Sep, 2016 01:39 PM

times higher education world university rankings of the 41 institutions in india

वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने अपनी स्थिति में सुधार किया है।इसका बात का प्रमाण है हाल में ही जारी

नई दिल्ली :वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने अपनी स्थिति में सुधार किया है । इसका बात का प्रमाण है हाल में ही  जारी 'टाइम्स हायर एडुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2016-17' में भारत  की तरफ से शीर्ष स्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को मिला है जिसने पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 स्थान की छलांग लगाई है। इशके साथ ही  विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के रिकॉर्ड 31 शैक्षणिक संस्थानों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें शीर्ष पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है।  

 बुधवार को जारी हुई इस लिस्ट में शीर्ष 400 विश्वविद्यालयों की सूची में महज दो भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। पहले  400 की सूची में आईआईएससी के अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई शामिल है। पहले 200 संस्थानों की सूची में कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय शामिल नहीं है।

इस साल जारी की गई सूची में 14 नए विश्वविद्यालय शामिल हैं जिनमें पहले स्थान पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी है जो पिछले 12 सालों  से लगातार पहले स्थान  पर कायम है। पांच बार पहले स्थान  पर रहा कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दूसरे स्थान पर है जबकि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!