उत्तर प्रदेश में कुल 21 लाख 39 हजार 811 पंजीकृत बेरोजगार: सरकार

Edited By Sonia Goswami,Updated: 30 Aug, 2018 10:01 AM

total 21 lakh 39 thousand 811 unemployed registered in uttar pradesh government

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि राज्य में कुल 21 लाख 39 हजार 811 पंजीकृत बेरोजगार हैं। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह के सवाल पर राज्य के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में गत 30 जून तक पंजीकृत बेरोजगारों की...

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि राज्य में कुल 21 लाख 39 हजार 811 पंजीकृत बेरोजगार हैं। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह के सवाल पर राज्य के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में गत 30 जून तक पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या 21 लाख 38 हजार 811 है। 

PunjabKesari

राज्य सरकार निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की उपलब्धता के मद्देनजर सेवायोजन कार्यालयों द्वारा रोजगार मेलों के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में पद सीमित हैं, जबकि निजी क्षेत्र में इनकी खासी संख्या है। प्रदेश सरकार ने इस साल फरवरी में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की और चार महीने के अंदर ही सूबे में 60 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत भी हो गई है। हालात अनुकूल रहे तो हम 33 लाख लोगों को नौकरी देंगे।     
PunjabKesari

प्रश्नकर्ता सदस्य दीपक सिंह ने पूरक प्रश्न करते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या करीब पांच करोड़ है, मंत्री ने उनका आंकड़ा नहीं बताया है। इसके अलावा भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में 90 दिन के अंदर लाखों लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ। इस पर नेता सदन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में 68 हजार शिक्षकों तथा माध्यमिक शिक्षा के 12 हजार अध्यापकों की भर्ती कर रही है। पुलिस में भी जल्द ही र्भितयां होंगी।  हालांकि दीपक सिंह सरकार के इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और सदन से बाहर चले गए।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!