पंजाब के 123 शिक्षा अधिकारियों के फिर हुए तबादले

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 09:23 AM

transition of 123 education officers of punjab

पंजाब के शिक्षा विभाग ने 123 अधिकारियों के फिर तबादले किए हैं

चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा विभाग ने 123 अधिकारियों के फिर तबादले किए हैं। ये तबादले पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में दायर पटीशनों के मद्देनजर सीन्योरिटी के हिसाब से किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2 बार तबादले हो चुके हैं। विभाग के सचिव कृष्ण कुमार द्वारा जारी तबादला आदेशों की सूची में जिला शिक्षा अफसर, उप जिला शिक्षा अफसर व उप निदेशक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। जारी आदेशों के अनुसार ओमप्रकाश को जिला शिक्षा अफसर, सैकेंडरी फाजिल्का व एलीमैंटरी का अतिरिक्त कार्यभार, केवल कुमारी को जिला शिक्षा अफसर सैकेंडरी पटियाला, धर्मपाल को एलीमैंटरी बरनाला, गुरमेज कैंथ को सैकेंडरी रोपड़, निर्मल सिंह को सैकेंडरी तरनतारन, मलविंद्र सिंह को एलीमैंटरी मोहाली, रामपाल सिंह को एलीमैंटरी जालंधर, प्रदीप कुमार को एलीमैंटरी जालंधर, दर्शन लाल को एलीमैंटरी पटियाला, रशपाल सिंह को एलीमैंटरी मोहाली, गुरचरण सिंह को जिला शिक्षा अफसर एलीमैंटरी भटिंडा लगाया गया है।

रेनू मेहता को उप निदेशक कार्यालय डी.पी.आई. एलीमैंटरी, मोहन सिंह को उप निदेशक कार्यालय सैकेंडरी, भूपेंद्र सिंह को उप जिला शिक्षा अफसर भटिंडा, चरणजीत बातिश को उप जिला शिक्षा अफसर सैकेंडरी संगरूर, हरिंद्र पाल सिंह को उप जिला शिक्षा अफसर एलीमैंटरी जालंधर, जसमिंद्र सिंह को जिला साइंस सुपरवाइजर फरीदकोट, दिनेश कुमार को जिला शिक्षा अफसर एलीमैंटरी रोपड़, कुलभूषण सिंह को एलीमैंटरी मानसा, परमजीत कौर को सैकेंडरी फतेहगढ़ साहिब व हरजीत सिंह को जिला शिक्षा अफसर सैकेंडरी तथा अतिरिक्त कार्य देकर एलीमैंटरी नवांशहर लगाया गया है। अवतार सिंह को उप जिला शिक्षा अफसर सैकेंडरी फतेहगढ़ साहिब, रविंद्र पाल सिंह को सैकेंडरी गुरदासपुर, गुरतेज सिंह को सहायक निदेशक एस.सी.ई. आर.टी. मोहाली, कोमल चोपड़ा को सहायक निदेशक कार्यालय डी.पी.आई. सैकेंडरी मोहाली, सुनील को सहायक निदेशक एस.आई.एस.ई. कार्यालय मोहाली, हरपाल सिंह को उपजिला शिक्षा अफसर सैकेंडरी शिक्षा तरनतारन, बलविंद्र कौर को जिला साइंस सुपरवाइजर लुधियाना तथा इंदू को उप जिला शिक्षा अफसर सैकेंडरी संगरूर लगाया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!