Edited By Sonia Goswami,Updated: 26 Sep, 2018 02:16 PM
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के घर जॉब करने का सुनहरा मौका है। यहां केवल आपको सैलरी ही नहीं दी जाएगी बल्कि आपको पेंशन भी मिलेगी।
नई दिल्लीः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के घर जॉब करने का सुनहरा मौका है। यहां केवल आपको सैलरी ही नहीं दी जाएगी बल्कि आपको पेंशन भी मिलेगी। ये भर्ती महारानी के बकिंगम पैलेस और दूसरे महलों जैसे बालमोरल, हॉलिरुडहाउस के लिए है। ये भर्ती महल के कैटरिंग डिपार्टमेंट के लिए है। आपको पैलेस का कैटरिंग डिपार्टमेंट जॉइन करना होगा।
शाही परिवार को उच्च गुणवत्ता वाला खाना मुहैया करवाना होगा। आपका काम दिनभर के विभिन्न इवेंट्स के लिए मीनू लिस्ट बनाना और किचन टीम को प्रोत्साहित करना होगा। यहां आपको मैनेजर और कुकरी स्किल के विकास का भरपूर मौका मिलेगा।
इसके लिए आपका कैटरिंग का बैकग्राऊंड होना चाहिए। साथ ही आप एक क्वालिफाइड शेफ भी हों। आपको फूड इंडस्ट्री का पूरा ज्ञान होना चाहिए। आपके पास लीडरशिप की स्किल हो और आप किचन टीम के साथ मिलकर बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकें। ये जॉब परमानेंट और फुल टाइम होगी। आपको हफ्ते में 5 दिन काम करना होगा और 2 दिनों का वीकऑफ आपको मिलेगा। इसके लिए आप 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस काम के लिए आपको कॉम्पटेटिव सैलरी पैकेज मिलेगा। इतना ही नहीं आपको 15 प्रतिशत एम्प्लॉयर कॉन्ट्रीब्यूटर पेंशन स्कीम के तहत पेंशन भी मिलेगा। साथ ही आपका रहना और खाना भी फ्री होगा।