UP Board Result 2020: इस साल के रिजल्ट में फीलगुड रहने का है आसार, छात्र न हो चिंतित

Edited By Riya bawa,Updated: 25 Jun, 2020 10:31 AM

up board 10th 12th result 2020 possibility check passing marks

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण बोर्ड रिजल्ट आने में देरी हो रही है। एेसे में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम 27 जून को घोषित...

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण बोर्ड रिजल्ट आने में देरी हो रही है। एेसे में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम 27 जून को घोषित होगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

PunjabKesari

सुत्रों के मुताबिक इस बार का परिणाम पिछले साल की तरह ही फीलगुड वाला रहने वाला हैं। सूत्रों के अनुसार परिणाम में कोई बड़े उलटफेर के आसार नहीं है। 2019 में हाईस्कूल के 80.08 प्रतिशत और इंटर के 70.06 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। इस बार भी सफलता का प्रतिशत पिछले साल के आसपास रहने के आसार हैं। 

बोर्ड ने परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर लगाने के साथ नकल पर सख्ती की थी। इसी की नतीजा रहा कि पांच लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़कर भाग खड़े हुए थे। हालांकि कॉपी जांचने में थोड़ी नरमी दिखाई गई है।

पिछले सालों के रिजल्ट
हाईस्कूल      पास प्रतिशत
2019    80.07
2018       75.16
2017      81.18
2016      87.66
2015        83.74

इंटरमीडिएट
2019           70.06
2018           72.43
2017           82.62
2016           87.99
2015           88.83 

ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!