Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 07:26 PM
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा कि उसके पास देश में कार्यरत फर्जी शिक्षा बोर्डों का ...
नई दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा कि उसके पास देश में कार्यरत फर्जी शिक्षा बोर्डों का कोई आंकड़ा नहीं है।मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि फर्जी शिक्षा बोर्डों के कुछ मामले मंत्रालय के संज्ञान में जरूर आये हैं।
उन्होंने कहा ‘‘हालांकि मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे फर्जी शिक्षा बोर्डों के संबंध में कोई केंद्रीयकृत डेटा नहीं रखता।’’मंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों और पुलिस अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में काम कर रहे फर्जी शिक्षा बोर्डों की पहचान करने और लोगों को गुमराह करने के संबंध में उनके खिलाफ मामले दर्ज करने को कहा गया है।